फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहारू बार एसोसिएशन के वकीलों से रूबरू हुए कृषि मंत्री, दिया 21 लाख रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। प्रदेश के कृषि, पशुपालन एवं विधायी एवं कानूनी मामलों के मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग पीड़ित को न्याय दिलाने के साथ साथ समाज के उत्थान में योगदान देता है। लोहारू के वकीलों को चाहिए कि वे लोहारू हलके के सतत विकास के लिए राजनीति से ऊपर उठकर अपने सुझाव दें ओर सही कामों में अपना पूरा सहयोग दें ताकि लोहारू हलके को हर क्षेत्र में आदर्श बनाया जा सके। कृषि मंत्री जेपी दलाल शुक्रवार को लोहारू बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र चौधरी, सचिव रामपाल राठौड़ सहित सभी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने वकीलों के वेलफेयर के लिए 21 लाख रुपये की राशि का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि लोहारू पिलानी मार्ग के अलावा सूजरगढ़ लोहारू-जयपुर मार्ग को भी ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा ताकि लोहारू शहर के लोगों को यातायात की समस्या से निजात मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम जगदीशचंद्र, एडवोकेट शीशराम बड़दू, रणसिंह श्योराण, रामदत्त श्योराण, आरके पावडिय़ा, संजय नेहरा, एमएस मान, सुबेसिंह, महेश श्योराण, सचिव रामपाल राठोड़, मनोज बड़दू, आरएन श्योराण, कर्णसिंह पूनियां, कल्याण सिंह, सुसुम नूनियां, पिंकी, अनिल कादयान, सुनील कुमार, आरसी काजल, मनोज सैनी, नरेेद्र शेखावत, सुनील मान, सुरेन्द्र, शशीकांत जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, रविन्द्र मंढ़ोली, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें