फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल और होटल के शीशे तोड़ने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल और होटल के शीशे तोड़ने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोहारू। बीते दिवस लोहारू शहर में फरटिया रोड पर सिंगला अस्पताल और होटल सहित कई वाहनों के शीशे तोड़ने के मामले में लोहारू थाना पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. पुनीत सिंगला और हवेली होटल मैनेजर हेमंत शर्मा की शिकायत पर हमलावर तीन चार युवकों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉ. पुनीत सिंगला ने बताया कि देर रात को एक युवक मोनू और उसका साथी अस्पताल के सामने आ धमके और जान से मारने की धमकी देेने लगे। बाद में दोनों युवक अस्पताल के शीशे तोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना डायल 112 पर भी दी गई थी। उधर हवेली होटल के मैनेजर हेमंत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात करीब 3 बजे उसे होटल के शीशे टूटने की आवाज सुनी तो तुरंत उठकर देखा। एक युवक मोनू और उसके तीन साथी होटल के शीशे तोड़ रहे थे। होटल मैनेजर ने युवकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। मैनेजर ने बताया कि उसने जब होटल का गल्ला चेक किया तो गल्ले से पांच हजार रुपये भी चोरी थे। बाद में पता चला कि इन युवकों ने लोहारू शहर में कई कारों के सीसे भी तोड़े हैं। बहरहाल लोहारू थाना पुसिल ने दोनों शिकायतों के आधार पर हमलावर सभी युवकों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत अलग अलग मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई तोड़फोड़ की वारदात
बीते दिवस तीन चार युवकों द्वारा शहर में तोड़फोड़ की वारदात कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस शहर में विभिन्न सीसीटीवी कैमरों से फुटेज निकालकर तोड़फोड़ करने वाले युवकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। तोड़फोड़ की इस वारदात के बाद से शहर व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें