फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर उत्पादकों के धरने पर पहुंचे कृषि मंत्री, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
धरने पर बैठे किसानों का जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाते कृषि मंत्री जेपी दलाल। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए वचनबद्ध है। इसलिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तर्ज पर आगामी सीजन से पहले फल-फूल एवं सब्जी उत्पादकों को फसल बीमा योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि सब्जी व बागवानी उत्पादक किसानों का जोखिम कम हो सके। उन्होंने खरकड़ी माखवान के टमाटर उत्पादकों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री दलाल शनिवार को गांव खरखड़ी माखवान में धरने पर बैठे टमाटर उत्पादक किसानों के साथ बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री ने धरने पर बैठे रमेश पंघाल, राजकुमार किसानों को पानी पिलाकर धरना समाप्त करवाया। उन्होंने किसानों से टमाटर उत्पादन के लिए बीज, खाद लागत व उत्पादन संबंधी जानकारी भी ली। कृषि मंत्री ने किसानों के साथ खेतों में जाकर फसल का जायजा लिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के कारण टमाटर उत्पादन में हुए नुकसान की भावांतर भरपाई योजना के तहत भरपाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपने उत्पादन को मंडी में बेचकर जे फॉर्म प्राप्त करें और किराए की भी रसीद लें ताकि हरसंभव मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से लागू किया है ताकि प्रदेश के किसान की वर्ष 2022 तक आमदनी को दोगुना किया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक शशी रंजन परमार, एसडीएम संदीप कुमार, उप कृषि निदेशेक डॉ प्रताप सिंह सभ्रवाल, जिला बागवानी अधिकारी डॉ. हीरालाल, कृषि व्यापार प्रबंधक दीपक कुमार, थाना प्रभारी संदीप शर्मा, कमल प्रधान, बालकिशन शर्मा, वाइस चेयरमैन अनिल झूल्ली, टोनी बराला, रविंद्र मंढोली, राजा बुढेडा, प्रदीप चाहर, जेपी दूबे, रामनिवास जांगड़ा, सुनील सरपंच, जयसिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें