फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी उन्नत किस्मों की जानकारी

Tue, 10 Jun 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम क्षेत्र में किसानों को जागरूक करते कृ​षि वैज्ञानिक। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणीमाहू, निगानाकलां और धारण में मंगलवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र, भिवानी की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत किस्मों व नवीनतम मशीनों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला विस्तार विशेषज्ञ (बागवानी) डॉ. मुरारी लाल ने फल एवं सब्जियों के प्रतिरक्षण के लिए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. अनिल सिरोही ने किसानों को फसलों में सूत्रकर्मी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. मधुबाला ठाकरे ने अमरूद की उन्नत खेती की जानकारी दी। उपमंडल कृषि अधिकारी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग डॉ. संजय मक्कड़ ने विभाग द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की स्कीमों के बारे में बताया। डॉ. अनिल कुमार ने मानसून सत्र में पशुओं में होने वाली बीमारियों जैसे बांझपन, थनेला, गलघोंटू, मुंह खुरी के बारे में जागरूक किया।
डॉ. शिवेंद्र कुमार वास्तव किसान उत्पादक संगठन एवं स्वयं सहायता समूह कैसे बनाएं और उसका क्या फायदा होगा के साथ ही हाइड्रोजल के बारे में बताया। पशु जांच रोग अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश ने गोबर एवं दूध जांच के फायदे के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. सौरभ छाबड़ा, मत्स्य पालन अधिकारी मत्स्य पालन विभाग सीमा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें