फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बवानीखेड़ा में 20 करोड़ के विकास कार्यों पर सहमति

Mon, 12 May 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के नगर पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक को संबो​धित करते विधायक कपूर वाल्मीकि।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। नगर पालिका के नवनियुक्त प्रधान सुंदर अत्री एवं हलका विधायक कपूर वाल्मीकि की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। इसमें 90 एजेंडों पर करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके तहत शहर, शहीद गुलाब सिंह, सभी तालाबों, जोहड़ों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मुख्य चौराहों, नपा के नए भवन, शहर में नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। ई-रिक्शा, सफाई, सीवरेज व्यवस्था सुधारी जाएगी। नई मार्केट में दुकानों की व्यवस्था की जाएगी। फायर ब्रिगेड, हेडगेवार सभागार के लोकार्पण किया जाएगा। गलियों, नालियों, पुलिया, स्ट्रीट लाइटों में सुधार का निर्णय लिया गया।
विधायक ने बताया कि शहर की जनता ने उन्हें चुना है। इसलिए वे शहर के विकास को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वे शहर के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं। सभी कमियों को दुरुस्त करवाया जाएगा। नपा के चेयरमैन सुंदर अत्री ने बताया कि सभी पार्षदों से उनके वार्ड के मांगपत्र लिए गए हैं। सभी कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। जनता ने उन पर जो विश्वास किया है वे उसे कभी नहीं तोड़ेंगे। बैठक में सचिव सुनील शर्मा, एमई श्रीभगवान शर्मा, जेई सुरेश कुमार, संदीप कुमार सहित नपा के कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें