फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर सेना भर्ती: चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच शुरू होगी भर्ती आज

विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित सेना भर्ती की की तैयारियों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा-निर्? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। भीम स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा के बीच 12 से 25 नवंबर तक सेना भर्ती रैली होगी। शनिवार को महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली व महेंद्रगढ़ तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। भर्ती को लेकर सेना सहित पुलिस व गुप्तचर विभाग की टीम भी मुस्तैद नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

भर्ती के लिए आने वाले युवाओं का प्रवेश सेक्टर 13 की ओर वाले द्वार से की जाएगी। इसको लेकर भगत सिंह चौक क्षेत्र में फुटपाथ से अवैध कब्जे भी हटवाए गए हैं। भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर उपायुक्त नरेश नरवाल ने तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त ने रैली के लिए बनाए गए अलग-अलग सभी सेक्टरों का निरीक्षण किया।
उन्होंने डीआईओ एनआईसी पंकज बजाज को निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती स्थल पर इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए, ताकी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन डाटा चेकिंग में परेशानी न आए। डीएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता कुलदीप सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि भर्ती के दौरान स्टेडियम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैकअप के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ कोई भी इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स ले जाने नहीं दिया जाएगा। भर्ती रैली प्रबंधक आंनद सांकेल ने उपायुक्त को सेना भर्ती का शेड्यूल की भी विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भर्ती रैली के जिला नोडल अधिकारी एवं एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल, नगराधीश हरबीर सिंह, बीएंडआर के अधीक्षण अभियंता राहुल चहल उपस्थित रहे।
नारनौल कल तो रेवाड़ी की परसों होगी भर्ती
13 नवंबर को नारनौल व अटेली और 14 नवंबर को नांगल चौधरी व कनिना तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 15 व 16 नवंबर को जिला रेवाड़ी के अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 15 नवंबर को रेवाड़ी तहसील के युवा व 16 को कोसली व बावल तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। 17 नवंबर को चरखी दादरी जिला की तहसील बौंदकलां, चरखी दादरी व बाढड़ा के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
-------
भिवानी जिले की 18 नवंबर से भर्ती शुरू
18 व 19 नवंबर को जिला भिवानी के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। तोशाम, बवानीखेड़ा, लोहारू, दादरी, बाढड़ा व बहल तहसील के युवा 18 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे। इसी प्रकार 19 नवंबर को भिवानी व सिवानी तहसील के युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी पद के लिए भाग लेंगे।
-----------------
क्लर्क, स्टोर कीपर सहित अन्य पदों की भर्ती का शेड्यूल
21 नवंबर को जिला चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती होगी। जिला भिवानी व रेवाड़ी के युवाओं की 22 नवंबर को अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर की भर्ती होगी। 23 नवंबर को भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर तकनीकी पद की भर्ती होगी। 24 नवंबर को जिला भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती होगी व 24 नवंबर को जिला रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समैन की भर्ती होगी। 20 व 25 नवंबर को रिजर्व डे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें