फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो दिन चलने के बाद रेलवे ओवरब्रिज से फिर बंद हुआ वाहनों का आवागमन

Mon, 31 Mar 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। मुंढाल में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज से भारी वाहनों का आवागमन फिर से बंद कर दिया गया है। जिसके कारण भारी वाहन चालकों को वाया गांव तालू से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, गांव मुंढाल में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया था। दो दिन तक वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से चला। जिससे जींद से भिवानी जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिली। लेकिन एक साइड से ओवरब्रिज की बाउंड्री का काम पूरा न होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन फिर से रोक दिया गया है। ओवरब्रिज से केवल कार व बाइकों के गुजरने का ही रास्ता खोला गया है। भारी वाहनों का मार्ग बंद होने से उन्हें गांव तालू से होकर गुजरना पड़ रहा है। जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें