फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

Sun, 01 Jun 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर में दोपहर के समय  हुई बारिश।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लोग घरों से बाहर निकल कर मौसम का लुत्फ उठाते दिखे। शाम को शहर का मौसम सुहावना होने के बाद पार्कों में लगे झूलों पर बच्चों ने मस्ती की। वहीं बाजारों में भी रौनक लौटी।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 40.8 व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के बहल, बवानीखेड़ा क्षेत्र में तेज बारिश देखने को मिली। लेकिन शहर में हल्की आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली। बता दें कि पिछले कुछ दिन से पसीने छुड़ाने वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। लोगों का गर्मी से बुरा हाल था। गर्मी लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही थी। लेकिन शनिवार दोपहर को जिले के बहल क्षेत्र में सबसे पहले तेज बारिश हुई। इसके बाद बवानीखेड़ा क्षेत्र में भी बारिश होने से लोगों ने राहत भरी सांस ली। लेकिन शहर में हल्की आंधी के साथ बारिश हुई। जिले में हुई बारिश के कारण शाम को ठंडी हवा चली। लोग घरों से बाहर निकल कर मौसम का लुत्फ उठाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें