फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बारिश के बाद सुबह खेतों में छाने लगी हल्की धुंध

विज्ञापन
गांव दांग खुर्द के खेतों में सुबह के समय धान की फसल पर छाई मौसम की पहली औस की बूंदे।
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है और सुबह के समय हल्की धुंध भी दिखाई देने लगी है। शनिवार सुबह खेतों में सूर्य की किरणों के साथ धुंध नजर आई जबकि सुबह-शाम के तापमान में गिरावट से अक्तूबर के मध्य में ही सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। शनिवार सुबह जिले में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हवाओं के उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी दिशा में बदलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर तक हरियाणा में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने का अनुमान है। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड तथा रात के तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें