फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सांसद दौरे के बाद दिनोद रोड पर तेज हुआ रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम

Tue, 24 Sep 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। दिनोद रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के दौरे के बाद तेज हो गया है। दरअसल, जीतुवाला रेलवे फाटक पर शहर में सबसे छोटा 600 मीटर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम पिछले ढाई साल से चल रहा है।
विज्ञापन

सीवर लाइनों के शिफ्ट नहीं होने की वजह से ठप पड़े कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगों का अनिश्चित कालीन धरना भी चल रहा है। इसी को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर यहां के लोगों से बातचीत की और हालातों का मुआयना करने के बाद मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाया। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों को चार दिन का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद पुल निर्माण का काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि जीतुवाला फाटक पार छौर पर अभी भी काम बंद पड़ा है। इसकी वजह यहां सीवर लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। ये काम चुनावों के बाद होगा।

जीतुवाला फाटक संख्या सी-52 पर करीब ढाई साल से रेलवे ओवरब्रिज का काम चल रहा है। पुल का टॉप सेक्शन बनकर तैयार हो चुका है। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी गोगामेड़ी की तरफ भी रिटेनिंग वाल और मिट्टी भराई कर पुल का एक छोर तैयार किया जा रहा है। जबकि जीतुवाला फाटक पार छोर पर अभी काम बंद पड़ा है। यहां पर मुख्य सीवर लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके बाद ही यहां पुल निर्माण का काम आगे बढ़ पाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, दिनोद रोड पर आसपास की करीब आठ बड़ी कॉलोनियों के अलावा छह गांवों का मुख्य रास्ता है। यहां की करीब 60 हजार लोगों की आबादी के लिए रास्ता बंद पड़ा है। फाटक बंद रहने और पुल निर्माण की वजह से लोगों को तोशाम बाईपास या फिर तोशाम रोड की तरफ से शहर में आवागमन करना पड़ता है। अधर में लटके पुल निर्माण को लेकर जीतुवाला महापंचायत का भी पिछले कई माह से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है।
चुनावों के दौरान यहां के लोगों ने भी राजनेताओं को अल्टीमेटम दिया था। इसी को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने भिवानी से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के साथ इलाके का दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पुल निर्माण को लेकर जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने भी बचे हुए पुल निर्माण के काम को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। वहीं सीवर लाइन शिफ्ट करने का काम चुनाव के तुरंत बाद कराने की भी बात कही।


जीतुवाला रेलवे फाटक पर पुल निर्माण काफी धीमा चल रहा है। इसी को लेकर रेल अंडरपास महापंचायत की ओर से अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह और भिवानी से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ ने धरना उठाने के संबंध में अनुरोध किया है। इसको लेकर चार दिन का अल्टीमेटम उनकी तरफ से मिला था। मंगलवार शाम को ये अवधि पूरी हो जाएगी। इसके बाद ही धरना जारी रहेगा या समाप्त होगा इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। - रोहताश वर्मा, संयोजक, रेल अंडरपास महापंचायत जीतुवाला।

संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया गया था। पुल निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। कृष्णा कॉलोनी छोर पर रिटेनिंग वाॅल और मिट्टी भराई कराई जा रही है। वहीं जीतुवाला फाटक पार क्षेत्र में अभी सीवर लाइन शिफ्ट होने के बाद ही काम आगे बढ़ पाएगा। - संदीप मित्तल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें