फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव के बाद अब 22 को फिर होगी नगर परिषद हाउस की आम बैठक

Wed, 20 Dec 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव के बाद अब 22 दिसंबर को फिर नगर परिषद हाउस की बैठक में पार्षद एकजुट होकर शहर के विकास के मसौदों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए नगर परिषद ने हाउस की बैठक का एजेंड़ा जारी कर दिया है।
पिछले करीब तीन माह से नगर परिषद हाउस की बैठक नहीं बुलाई गई थी। इसकी एक वजह यह भी थी कि आम बैठक से पहले ही पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य का चुनाव कराया जाना जरूरी था। अब मंगलवार को पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य का चुनाव हो चुका है। जबकि 22 दिसंबर की सुबह 11 बजे नगर परिषद में हाउस की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

नगर परिषद हाउस की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के साथ-साथ जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मंजूर कार्यों पर चर्चा होगी और शहर के विकास कार्यों के मसौदों पर भी पार्षद मंजूरी की मोहर लगाएंगे। बैठक में मुख्य तौर पर शहर के सुंदरीकरण और वार्डों में गलियों के निर्माण का मसौदा रखा जाएगा। इसके टेंडर कराए जाने संबंधी प्रक्रिया में पार्षदों की औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। इसी के साथ शहर के अन्य विकास से जुड़े मुद्दों पर भी पार्षद चर्चा करेंगे।
नगर परिषद हाउस की बैठक में सर्दी के दौरान भी माहौल गर्म रहने की संभावना है। क्योंकि शहर से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर मंथन तो हुआ है, मगर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। इसकी वजह नगर परिषद अधिकारियों की लेटलतीफी रही है। हालांकि पिछली बैठक में भी खुद डीएमसी अनुपमा अंजलि ने अधिकारियों की खिंचाई करते हुए नगर परिषद के लंबित मसौदों को जल्द निपटाने की हिदायतें दी थीं। बावजूद इसके नगर परिषद अधिकारियों के रवैये में कोई सुधार नहीं आया। अब फिर से हाउस की बैठक में पार्षद अपने वार्डों में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को घेरने की तैयारी में हैं।


अनधिकृत कॉलोनियों और पार्कों का मामला भी गूंजेगा
नगर परिषद हाउस की बैठक में शहर की अनधिकृत कॉलोनियों और पार्कों का मुद्दा भी गूंजेगा। शहर में 53 अनधिकृत कॉलोनियों में सिर्फ 26 अनधिकृत कॉलोनियों का मसौदा ही मुख्यालय भेजा गया है। फिलहाल ये मसौदा अभी मुख्यालय में ही लंबित हैं, जबकि अन्य अनधिकृत कॉलोनियों में मानक पूरे होने के बाद उनके किल्ला और खसरा नंबर का रिकाॅर्ड डीटीपी के माध्यम से वेरिफिकेशन कराने के बाद भेजा जाना है। इस पर पार्षद अपनी आवाज मुखर कर सकते हैं। जबकि शहर के अंदर कई पार्कों में जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। कई पार्क व ग्रीन बेल्ट अब भी बदहाल हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद हाउस की बैठक 22 दिसंबर की सुबह 11 बजे तय की गई है। इसका एजेंडा भी नगर परिषद अधिकारी की ओर से जारी हो चुका है। बैठक में सीएम घोषणा, जनसंवाद के अलावा शहर के विकास कार्यों से जुड़े मसौदों पर पार्षदों के साथ विस्तृत चर्चा होगी और प्रस्ताव पास किए जाएंगे। इसी के साथ शहर के सुंदरीकरण और अन्य विकास के मुद्दों पर भी पार्षदों के साथ मंथन किया जाएगा।
- भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें