फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने फिर किया फुटपाथों पर अतिक्रमण

Mon, 22 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय के बाहर फुटपाथ पर दुकानदार द्वारा लो​हे की टिन लगाकर किया गया अतिक्रमण ।
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद की टीम के लौटते ही हांसी रोड पर राजकीय महाविद्यालय के बाहर दुकानदारों ने फिर से फुटपाथों पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया। नगर परिषद की टीम ने वीरवार को यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथों पर कब्जा किए बैठे दुकानदारों का सामान जब्त किया था और लोहे की टिन लगाकर पक्का कब्जा किए दुकानदारों को टिन हटाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन अधिकारियों के आदेशों की परवाह न करते हुए दुकानदारों ने कब्जा बनाए रखा। त्योहारी सीजन में शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नगर परिषद द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वीरवार को चलाए गए अभियान में टीम ने दुकानदारों का सामान हटवाया और अवैध टिन हटाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद फुटपाथों पर कब्जा ज्यों का त्यों बना हुआ है, जिससे पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।


अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर के फुटपाथों को खाली करवाया जा रहा है। जहां पर भी दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण किया है। छुट्टियां खत्म होने के बाद वहां पर फिर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। - विकास देशवाल, सफाई निरीक्षण, नगर परिषद, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें