फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सात दिन बाद खिली धूप तो मिली ठिठुरन से थोड़ी राहत, फसलों में हुआ नवजीवन का संचार

Mon, 08 Jan 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सात दिन बाद रविवार को सूर्य देव के दर्शन हुए तो लोगों को ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली। धूप में सरसों के पीले फूलों के अंदर भी नवजीवन का संचार हुआ। वहीं भंवरे व तितलियां भी मंडराने लगी। इस समय किसानों की अगेती सरसों की फसल पकाव की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन

खेतों में पीली चादर दूर तक दिखाई दे रही है। धूप निकलने से किसानों को भी थोड़ी राहत मिली है। उनका कहना है कि लगातार बादलवाई रहने से फसलों में नुकसान की आशंका बनी थी। हालांकि रविवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री बना रहा वहीं न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री दर्ज हुआ। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ है। रात के समय ठंड अधिक बढ़ रही है। वहीं कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से फसलों में बढ़वार बनेगी और किसान भी हल्की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें