फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरपंचों के बाद अब पंचायत समिति सदस्य भी सरकार से नाखुश, आंदोलन के मूड में

Thu, 27 Jul 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद बीडीसी व जनप्रतिनि​धि।
विज्ञापन
भिवानी। सरपंचों के बाद अब पंचायत समिति सदस्य (बीडीसी) भी सरकार से नाखुश हैं। पंचायत समिति की ओर से करवाए गए कामों से असंतुष्टता दिखाते हुए सरकार पर जनता के पैसे को व्यर्थ बहाए जाने का आरोप लगा रहे हैं। सरकार एवं पंचायत समिति के खिलाफ ब्लॉक समिति एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले पंचायत समिति सदस्यों की बैठक वीरवार को स्थानीय नया बाजार स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार व अनिल पहलवान ने की। इस मौके पर बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति द्वारा जो भी कार्य करवाए जाने थे या तो वो हुए नहीं या फिर छोटे-मोटे जितने भी काम हुए उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है। जो कि सरासर जनता से टैक्स के रूप में वसूले गए रुपयों को बर्बाद करने के बराबर है। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगें भी बैठक के माध्यम से सरकार के समक्ष रखी और उन्हें जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की।

बैठक के दौरान सरकार के समक्ष मांग रखते हुए बीडीसी सदस्य अरुण कुमार व अनिल पहलवान ने कहा कि पंचायत समिति सदस्यों का मानदेय 15 हजार रुपये प्रति माह किया जाए, पंचायत समिति सदस्यों को स्वतंत्र रूप से अपने वार्ड में काम करने का अधिकार दिया जाए। वहीं पंचायत समिति वार्ड में ग्रांट राशि बढ़ोतरी हो और विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की गई उसकी लिमिट दो करोड़ रुपये की जाए, चेयरमैन व उप चेयरमैन को सांसद व विधायक की तर्ज पर सुविधाएं दी जाए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित मकानों को जल्द बनाया जाए। इसी प्रकार प्रत्येक ब्लॉक में अंत्योदय भवन बनाया जाए, जनप्रतिनिधियों की समस्या को प्रशासन सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक माह खुला दरबार का आयोजन करे, प्रदेश में राशन कार्ड, फैमिली आईडी के नाम पर परेशान परिवारों को जल्द राहत पहुंचाई जाए।
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य अरुण कुमार व अनिल पहलवान ने कहा कि भाजपा आमजन के बाद अब जनप्रतिनिधियों को भी प्रताड़ित करने पर उतर आई है। पहले जहां सरपंचों को उनके हकों से महरूम किया गया तो अब बीडीसी सदस्य भी अपने हकों की मांग उठाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्य जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना है, लेकिन भाजपा शासनकाल में जनप्रतिनिधि स्वयं अपने ही अधिकारों के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कि यदि जल्द ही बीडीसी सदस्यों की मांगें पूरी नहीं हुई तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर अनिल कुमार, राहुल कोहाड़, नीरज देवसर, दिलबाग कोंट, जयबीर मुवाल, मोनू नंदगांव, मनदीप चांग, नरेश हालुवास, दिलबाग धारेडृ, नरेश बामला, भीष्म तालु, रविंद्र राजगढ़ सहित कांग्रेस नेता नगर परिषद के पूर्व उपप्रधान व पार्षद प्रदीप कौशिक, पार्षद कल्लू भट्ट, पार्षद अंकुर कौशिक, अशोक डोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें