फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर में खड़ी गाड़ी का किया चालान, चार मिनट में पुलिस ने ही कर दिया भुगतान

Thu, 27 Jul 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
घर पर खड़ी गाड़ी का चालान दिखाते शैलेंद्र जैन। 
विज्ञापन
भिवानी। चार दिनों से घर के अंदर खड़ी गाड़ी का शहर के घंटाघर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन चालान काट दिया। अचरज तो इस बात का भी है कि महज चार मिनट में ही काटे गए ऑनलाइन चालान का भुगतान भी पुलिस ने कर डाला। गाड़ी मालिक अपने फोन पर ई-चालान की कॉपी और भुगतान की रसीद देखकर अचंभित रह गया। उसे कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर घर में खड़ी गाड़ी का 500 रुपये का चालान कैसे कट गया।
विज्ञापन


दरअसल, जिला भिवानी उद्योग संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन का विकास नगर में आवास है। शैलेंद्र जैन ने बताया कि उसके पास दो गाड़ियां हैं। छोटी गाड़ी को वह लोकल कार्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं, जबकि उसकी सेवन सीटर बड़ी गाड़ी शहर से बाहर जाने पर ही इस्तेमाल करते हैं। शैलेंद्र ने बताया कि उसकी सेवन सीटर गाड़ी घर पर करीब चार दिनों से खड़ी है। इसका 26 जुलाई की शाम तीन बजकर 58 मिनट पर घंटाघर चौक पर ई-चालान काटा गया। ये चालान पांच सौ रुपये का था। जब तब वह अपनी घर पर खड़ी गाड़ी के कटे हुए चालान के बारे में समझ पाता इसी बीच चार बजकर दो मिनट पर पांच सौ रुपये के चालान का ई-भुगतान भी पुलिस ने करा दिया। इसका मैसेज भी उसके फोन पर आ गया। शैलेंद्र ने बताया कि उसके घर के आस पड़ोस में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गाड़ी घर से बाहर जाते और अंदर आने का सीसीटीवी में फुटेज भी रिकाॅर्ड दर्ज होता है।
आम तौर पर गाड़ियों का ई-चालान नंबर देखकर ही किया जाता है। अगर किसी गाड़ी पर डुप्लीकेट नंबर इस्तेमाल होता है तब भी इस तरह की परेशानी आती है। हमने अपना ई-चालान का साफ्टवेयर भी अपग्रेड किए जाने के संबंध में अनुरोध किया है। वहीं इस चालान मामले की भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विक्रांत सिंह, प्रबंधक जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें