फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच जाकर काम करेगी कांग्रेस : बीरेंद्र

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते पूर्व सांसद बृजेन्द्र स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस का संगठन तैयार हुआ है और अब पार्टी जनता के बीच जाकर काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।
वे रविवार को जाट धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में लोहारू, तोशाम, भिवानी और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं, युवाओं के रोजगार और महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिवाच ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि संविधान और नागरिकों के मताधिकार को लेकर गंभीर चिंता पैदा हुई है। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर भी निशाना साधा। हरियाणा में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी घेरा।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस रण सिंह मान, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें