फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 20 साल बाद एचएसवीपी कॉमर्शियल जोन में बनाएगा सार्वजनिक शौचालय, टेंडर जारी

विज्ञापन
शहर में एचएसवीपी द्वारा शौचालय निर्माण की चिह्नित जगह दिखाते पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में करीब 20 साल बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कॉमर्शियल जोन में सार्वजनिक शौचालय निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाया है। एचएसवीपी ने शहर की लगभग छह कॉमर्शियल जगहों पर करीब 60 लाख रुपये की लागत से सात से आठ सार्वजनिक शौचालय बनवाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रत्येक स्थान पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक भिवानी शहर में एचएसवीपी की किसी भी कॉमर्शियल मार्केट में शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जबकि शहर में करीब दो दशक पहले एचएसवीपी की कई कॉमर्शियल मार्केट विकसित की गई थीं। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए टेंडर जारी होने के बाद वार्ड संख्या दो के पार्षद संदीप यादव और वार्ड संख्या 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने अपने-अपने वार्ड में लोगों का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई। दोनों पार्षद इस मांग को लेकर करीब दो साल से हिसार स्थित एचएसवीपी कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे थे। अब उनकी यह मांग सिरे चढ़ी है।
शहर में एचएसवीपी की मार्केट करीब 20 साल पहले विकसित की गई थी लेकिन उस समय से लेकर अब तक किसी भी मार्केट में सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाए गए थे, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन


तत्कालीन सीएम मनोहर लाल से लगाई थी फरियाद, अब जाकर सिरे चढ़ा मामला
वार्ड संख्या दो के पार्षद संदीप यादव और वार्ड संख्या 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने वर्ष 2024 में सबसे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम में यह मांग उठाई थी और लिखित मांगपत्र सौंपा था। इसके बाद दोनों पार्षद जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में लगातार शिकायत दर्ज कराते रहे। इसके अलावा उन्होंने हिसार स्थित एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपकर समस्या को विस्तार से रखा। करीब दो दर्जन बार अधिकारियों से मुलाकात और गुहार लगाने के बाद आखिरकार यह मांग पूरी हो सकी।

इन कॉमर्शियल जगहों पर बनेंगे शौचालय
सेक्टर-13 स्थित कॉमर्शियल जोन में महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा टाउन सेंटर, सेक्टर-26 स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पंचायत पॉकेट (रेडक्रॉस के सामने), अनाज मंडी टाउनशिप तथा पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा में भी सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शौचालयों के निर्माण से इन क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


भिवानी की कॉमर्शियल मार्केट में पीयूसी (शौचालय) का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक पीयूसी पर करीब 10 से 11 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके निर्माण की टेंडर प्रक्रिया जारी है। हर मार्केट में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। शहर के लोगों की इस मांग को सरकार ने पूरा कर दिया है। - भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें