फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कंपार्टमेंट-अंक सुधार परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी

Fri, 03 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट, अंक सुधार और अतिरिक्त विषयों की परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने बताया कि परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर पिछले अनुक्रमांक, नाम, पिता एवं माता के नाम के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में प्रदेशभर से कुल 50,867 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीनियर सेकेंडरी कंपार्टमेंट एवं अतिरिक्त विषय की एक दिवसीय परीक्षा 9 जुलाई को आयोजित होगी। इसमें 24,888 परीक्षार्थी भाग लेंगे, जिनमें 15,676 छात्र और 9,212 छात्राएं शामिल हैं। वहीं सेकेंडरी कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार और अतिरिक्त विषयों की परीक्षाएं 10 से 18 जुलाई तक संचालित होंगी। इनमें 25,979 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिनमें 16,269 छात्र और 9,710 छात्राएं हैं।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों का परिणाम यूएमसी पुनः अपील या पुनर्मूल्यांकन के बाद अनुत्तीर्ण से कंपार्टमेंट में संशोधित हुआ है वे बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है वे संबंधित विषय की परीक्षा शुरू होने से पहले 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ बोर्ड कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन कर प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिन परीक्षार्थियों का परिणाम पुनर्मूल्यांकन के बाद कंपार्टमेंट से उत्तीर्ण घोषित हुआ है वे आंशिक अंक सुधार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए लेखक (स्क्राइब) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज परीक्षा शुरू होने से पहले बोर्ड कार्यालय अथवा परीक्षा केंद्र पर जमा कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रवेश-पत्र ए-4 आकार के रंगीन कागज पर प्रिंट करें और उसी रंगीन फोटो को चिपकाएं जो आवेदन के समय अपलोड की गई थी। प्रवेश-पत्र का किसी राजपत्रित अधिकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय के प्राचार्य से सत्यापन कराना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें