फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महाविद्यालयों में प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि आज

Tue, 25 Jun 2024 05:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी का राजकीय आदर्श महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
भिवानी। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत साल 2024-25 सेशन के लिए तीन जून से शुरू दाखिले मंगलवार तक पूरे होने हैं। विद्यार्थियों की तरफ से ऑनलाइन आवेदन करने की आज आखिरी तिथि है।
विज्ञापन

जिले के चार महाविद्यालयों में 7,390 सीटों के लिए जिलेभर से 11,360 विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं। इसी के साथ राजकीय आईटीआई में भी आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जून ही है। महाविद्यालय में विद्यार्थियों के दाखिले लगभग पहली मेरिट लिस्ट से ही पूरे हो जाते हैं। फिर भी सीटें खाली रहने पर कई महाविद्यालय में काउंसलिंग के जरिये भी सीटें भरी जाती हैं। महाविद्यालयों में बीए संकाय में ही विद्यार्थियों के अधिक आवेदन आए हैं।




आखरी दिनों में आए अधिक आवेदन


दाखिले के लिए ऑनलाइन चल रहे आवेदन में 24 और 25 जून को विद्यार्थियों ने अधिक आवेदन किए हैं। जिले के हर कॉलेज में तय सीटों से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन आ चुके हैं। अधिकतर विद्यार्थियों ने महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में ही अपनी रुचि दिखाई है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि आज समाप्त हो जाएगी। इसके बाद जिन विद्यार्थियों के फॉर्म में कोई गलती रह गई है तो वह उसे वह 26 जून तक सही करवा सकते हैं। उसके बाद 28 तक ऑनलाइन जमा हुए दस्तावेजों की जांच होगी। पहली मेरिट लिस्ट तीन जुलाई को और दूसरी मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी होगी। 15 जुलाई को दोनों मेरिट लिस्ट में चुने गए विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन



आईटीआई में सबसे अधिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आवेदन

राजकीय आईटीआई में 22 ट्रेडों के लिए 10,710 आवेदन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन किए हैं। इसमें सबसे अधिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्यार्थियों का रुझान दिखा है। कुल 3,631 विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रीशियन के लिए आवेदन किया है। कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में 2,362 आवेदन आए हैं। यहां विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद एक साल से लेकर दो साल तक के कोर्स उपलब्ध हैं। राजकीय आईटीआई महिला में 258 सीटों के लिए 700 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। यहां अधिकतर रुझान कोपा के कोर्स में दिखा है।
विज्ञापन



तय सीटों से अधिक आए आवेदन


- महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में आठ कोर्स की 2,040 सीटों के लिए 4,030 आवेदन हुए हैं।
- वैश्य महाविद्यालय के कला संकाय में 1,880 सीटों के लिए 2,900 आवेदन हुए हैं।

- आदर्श महिला महाविद्यालय में 1,160 सीटों के लिए 2,020 आवेदन चुके हैं।
- राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में 1,150 सीटों पर 2,411 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें