फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रोहनात का रिकॉर्ड खोजने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने को प्रशासन तैयार

Thu, 14 Sep 2023 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहनात निवासी वेद सिंह उर्फ वेद प्रकाश के शव का अंतिम संस्कार तीसरे दिन वीरवार को भी नहीं हो सका। हालांकि ग्रामीणों व संगठन के लोगों की मांगों को लेकर डीसी के साथ बैठक हुई। इसमें गांव रोहनात से संबंधित रिकॉर्ड खोजने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने और सीएम के जिले में आने के दौरान मुलाकात की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन

इस साथ ही इसमें मृतक वेद प्रकाश के परिवार के दो सदस्यों व मृतक संतलाल के परिवार के एक सदस्य को कौशल रोजगार के तहत नौकरी देने की बात हुई। इसके अलावा प्रशासन ने मृतक वेद प्रकाश के परिवार को प्रशासन की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति दी। इस पर ग्रामीण व संगठन के लोगों ने शुक्रवार को फैसला करने की बात कहीं।
वीरवार सुबह से ही विभिन्न जनसंगठन के प्रतिनिधि व ग्रामीण धरने को समर्थन देने के लिए पहुंचे। दिन में संगठन की एक कमेटी की तहसीलदार, डीडीपीओ के साथ करीब तीन घंटे तक बैठक हुई। इसमें कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। इसके बाद देर शाम को कमेटी के सदस्यों की उपायुक्त के साथ बैठक हुई। इसमें गांव रोहनात से संबंधित रिकॉर्ड पाने के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाने की बात पर सहमति बनी। इस कमेटी में तीन सदस्य गांव रोहनात के होंगे, जबकि एक सदस्य सरकारी विभाग का शामिल होगा। यह कमेटी गांव रोहनात से संबंधित रिकॉर्ड को भिवानी, हिसार या अन्य कहीं पर जाकर तलाश करेंगी। फिलहाल इस कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गई थी। शुक्रवार को कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति की जाएंगी और संगठन व ग्रामीणों के सहमति से वेद सिंह के अंतिम संस्कार से संबंधित आगामी कदम उठाया जाएगा। इस बारे में वीरवार को अंतिम फैसला नहीं हुआ। शुक्रवार को संगठन के लोग अपने फैसले को प्रशासन को बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें