फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जनगणना के लिए प्रशासन तैयार, 54 फील्ड ट्रेनर्स होंगे प्रशिक्षित, 1 से 3 दिसंबर तक चलेगा शिविर

Sat, 21 Nov 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनगणना के सटीक आंकड़े जुटाने के लिए भिवानी प्रशासन ने तैयारियों को गति दे दी है। इसके तहत पहले 54 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद वे जिले के करीब 3,000 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

जनगणना कार्य निदेशालय हरियाणा के निदेशक ललित जैन आईएएस के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भिवानी से डॉ. आनंद प्रकाश और डॉ. अजीत कुमार ने भाग लिया। उन्हें जनगणना के दिशा-निर्देशों, तकनीकी पहलुओं और डेटा संकलन की बारीकियों से अवगत कराया गया।
तीसरे दिन क्षेत्रीय भ्रमण के माध्यम से जमीनी स्तर पर आंकड़े जुटाने की व्यावहारिक चुनौतियां भी समझाई गईं। अब दोनों मास्टर ट्रेनर्स जिले में प्रशिक्षण देंगे। नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि जिला प्रिंसिपल सेंसस ऑफिसर एवं डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में 1 से 3 दिसंबर तक चयनित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्रगणक और पर्यवेक्षक 25 जनवरी से 28 फरवरी तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य त्रि-स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था के जरिये जनगणना कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें