फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार 25 मई को ये सरकार तो गई : दीपेंद्र

Sun, 19 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करते सांसद दीपेंद्र सिंह हुड
विज्ञापन
जूई। जनता ने मन बना लिया है। अबकी बार 25 मई को ये सरकार तो गई। यह बातें रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उत्सव गार्डन में जनसभा को संबोधित करते हुई कही। गोलागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल व पूर्व कृषि मंत्री सुरेन्द्र सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा, भिवानी महेंद्रगढ़ से सांसद प्रत्याशी राव दानसिंह, अनिरुद्ध चौधरी, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, समाजसेवी राजबीर फरटिया, चरखी दादरी विधायक सोमबीर सांगवान ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पूरे हरियाणा की सभी सीट दोपहर में ही घोषित कर दी गई पर मुझे जबर्दस्ती हराया गया। इनके पास सभी हथकंडों को अपनाकर सत्ता हासिल करना होता है लेकिन मेरे पास तो आपकी ताकत है।
राव दानसिंह ने कहा कि आज बेरोजगारी, महंगाई, उत्पीड़न, कानून-व्यवस्था, विकास पर बात नहीं होती। लोगों को बांटने का काम सरकार कर रही है। अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि बिचौलियों के बहकावे में नहीं आना है। इन बिचौलियों ने तो मेरे पिताजी को मेरे दादा जी से नहीं मिलने दिया। जनसभा को समाजसेवी राजबीर फर्टिया, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह, वर्तमान विधायक सोमबीर सांगवान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जुई बिचली सरपंच प्रतिनिधि अवन लाम्बा, जुई कलां सरपंच पवन रापड़िया, जुई खुर्द सरपंच प्रतिनिधि अनिल कुमार, गोलागढ़ सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार, पूर्व सरपंच सोमबीर मेचू उपस्थित थे।
विज्ञापन



किरण व श्रुति का नहीं आना बना चर्चा का विषय

तोशाम हल्के में कांग्रेस पार्टी की जनसभा ओर उसमें हल्के की विधायक किरण चौधरी व उनकी बेटी का न आना चर्चा का विषय बन गया। जनसभा के पोस्टर में उनकी फोटो का न होना भी उनके समर्थकों को भारी अखड़ गया। रैली में बंसीलाल, भूपेंद्र हुड्डा व सुरेन्द्र सिंह के तो नारे लगाए गए पर किरण व श्रुति का किसी ने नाम तक नहीं लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें