फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी-मथुरा ट्रेन में बढ़े अस्थायी डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भिवानी-मथुरा-भिवानी ट्रेन में अस्थायी रूप से साधारण श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की है। इस व्यवस्था से भिवानी से मथुरा जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी रेल सेवाओं में साधारण श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14725/14726 भिवानी-मथुरा-भिवानी रेल सेवा में भिवानी से 24 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा मथुरा से 25 जुलाई से एक अगस्त तक तीन साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54794/54793 मथुरा-सवाईमाधोपुर-मथुरा रेल सेवा में भी साधारण श्रेणी के तीन डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। यह व्यवस्था मथुरा से 24 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा सवाईमाधोपुर से 25 जुलाई से एक अगस्त तक लागू रहेगी। रेलवे की ओर से यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें