फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों के हित में काम किया : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने बिना सिफारिश, बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरियां दी है। केंद्र सरकार ने भी लोगों के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं बनाई है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बनाकर गरीबों की खुशहाली के लिए काम किया। सबके हित के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन इन बातों का ध्यान रखकर दनादन कमल का बटन दबाना। इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सर्राफ के समर्थन में हालु बाजार पुरानी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुछ अफवाहें भी फैलेंगी। किसी अफवाह पर नहीं जाना है। मुझे भिवानी विधानसभा के लोगों पर पूरा भरोसा है। मैं तो यहां केवल अपील करने आया हूं कि भाई घनश्याम सर्राफ को पहले से भी ज्यादा वोटों से जीताना है। बोलना तो सांसद धर्मबीर सिंह व अन्य को भी था और इसी में सबका समझ लेना। बरसात के कारण लेट हुआ हूं और अभी झज्जर और रोहतक में भी जनसभाएं है। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक की और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा कुछ माह पहले तक कांग्रेस में पूर्व मंत्री किरण चौधरी के नजदीकी थे। पिछले दिनों ही किरण चौधरी को छोड़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ आए। अब भाजपा में शामिल हुए है।
इस मौके पर निवर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ, सांसद धर्मबीर सिंह, पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषिप्रकाश शर्मा, पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, मुकेश गौड़, ठाकुर विक्रम सिंह,नप चेयरमैन रण सिंह यादव, पूर्व चेयरमैन भवानी प्रताप, केशकला बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सैन, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, शंकर धूपड़, वेद पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें