फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अवैध हथियार मामले में आरोपी सप्लायर गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने अवैध हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भिवानी सीआईए द्वितीय के मुख्य सिपाही नरेंद्र कुमार ने 13 मार्च को तोशाम बाईपास भिवानी क्षेत्र से दो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को काबू किया था। गिरफ्तार आरोपियों जोनी उर्फ संजू और अंकित निवासी डोहकी जिला दादरी से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व तीन कारतूस बरामद किए थे। इस संबंध में शहर थाना भिवानी में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त हथियार उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से खरीदने की बात कबूली थी।
विज्ञापन

मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय भिवानी के मुख्य सिपाही ओमप्रकाश की टीम ने उत्तर प्रदेश से हथियार सप्लायर शशि प्रताप निवासी मंझोला उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अवैध पिस्तौल व कारतूस 15 हजार रुपये में आरोपियों को बेचे थे। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजते के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें