फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक कर्मचारी बनकर ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने बैंक कर्मचारी बनाकर क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट दिलवाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गगन निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नरेंद्र निवासी कुगड़ ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। 7 जून 2023 को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के हेड ऑफिस से बताया था। जिसने बैंक कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी से उनके क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट को रुपये में बदलने के नाम पर ऑनलाइन 50,754 रुपये की धोखाधड़ी की थी।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना साइबर क्राइम भिवानी के मुख्य सिपाही रफीक ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से एक मोबाइल फोन व 2 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि वह ऑनलाइन फ्रॉड के रुपयों को खाते से निकलकर मुख्य आरोपियों को दिया करता था इसके बदले में आरोपी को 40 प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें