फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप, सात पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बावड़ीगेट क्षेत्र वासी एक व्यक्ति ने करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी षड्यंत्र के तहत हड़पने के मामले में पुलिस में शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोतीलाल ने बताया कि उसके लड़के गौरव व हितेष का कारोबार कराने के लिए वह दुकानों की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई। उसने पहले कुछ प्रॉपर्टी दिखाई। जिसका रेट काफी ऊंचा था। इसलिए बात नहीं बनी। कुछ दिन बाद फिर से उसी प्रॉपर्टी डीलर ने उसका दुकानों का सौदा एक करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये में तय करा दिया। इस प्रॉपर्टी की उसने रजिस्ट्री भी करा ली, लेकिन पुरानी दुकानों को तोड़ने लगा तो इसी दौरान उसका काम बीच में रुकवा दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और इस प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए पीछे की तारीख में झूठा स्टांप खरीद व फर्जी ट्रांजेक्शन दर्शाई गई। उसे इस षड्यंत्र का पता चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में सात नामजद लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें