फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पांच साल से मौसा व मौसा के भाई पर लगाए नाबालिग ने सामुहिक दुष्कर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जूई कलां क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने मौसा और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि केस दर्ज होने के 20 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

महिला पुलिस थाना में दर्ज कराए बयान में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में वह स्कूल की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर आई थी। उसके मौसा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद उसने यह बात मौसा के भाई को बताई। उसने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसका आरोप है कि वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक दोनों आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग बेटी के साथ हुए अनाचार की शिकायत महिला पुलिस थाना भिवानी में दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि पुलिस भी कार्रवाई करने की बजाय समझौता कराने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर पुलिस पॉक्सो एक्ट व सामूहिक दुष्कर्म की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस निष्पक्ष रूप से मामले की जांच में जुटी हुई है।
-धर्मली देवी, एसएचओ, महिला पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें