सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया, जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में ईनामी अपराधी अजय के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए पहले सामान्य अस्पताल भिवानी तथा बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहीं दूसरे आरोपी संदीप को मौके से काबू कर लिया गया। एसटीएफ रोहतक टीम इंचार्ज एएसआई सिकंदर की शिकायत पर आरोपी अजय व संदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना जूई कलां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी से अवैध हथियार भी बरामद हुआ है।
मुठभेड़ में एसआई को भी लगी गोली
मुठभेड़ के दौरान रोहतक एसटीएफ यूनिट के एसआई सिकंदर को भी छाती पर गोली लगी है। वे बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए थे। इसलिए वे सुरक्षित बच गए। एसपी ने सराहना करते हुए कहा कि एसआई सिकंदर ने बहादुरी दिखाते हुए संगठित अपराध में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शनिवार सुबह एसटीएफ रोहतक व सीआईए प्रथम भिवानी द्वारा संयुक्त रूप से न्यायालय परिसर में फायरिंग व लवजीत हत्याकांड में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के ईनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधियों को गोली का जवाब गोली द्वारा दिया जाएगा। अपराध करने वाले के साथ-साथ जो व्यक्ति अपराधियों को आर्थिक मदद देता है, शरण देता है या किसी भी प्रकार से उनकी सहायता करता है, उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।