फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर ठगी का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी कर एक लाख 19 हजार 994 रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने डेढ़ साल बाद आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता अमित निवासी तारा नगर जिला चुरू राजस्थान हाल निवासी सुनारों का मोहल्ला बवानीखेड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके क्रेडिट कार्ड से 7 मई 2025 को बिना किसी ओटीपी एवं उनकी जानकारी के 1,19,994 रुपये की अवैध निकासी कर धोखाधड़ी की गई थी। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज करवाने के साथ-साथ साइबर क्राइम पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के मामले में संलिप्त आरोपी असद निवासी अजमेर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ करने पर सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर धोखाधड़ी के लिए अन्य आरोपियों को चार हजार रुपये में उपलब्ध करवाया था। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को न्यायालय पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें