फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डंडों से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गाड़ी सवार व्यक्ति का रास्ता रोककर शीशे तोड़ने और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आशीष निवासी बावड़ी गेट भिवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है और मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी मनोज ने थाना शहर भिवानी में शिकायत दी थी कि 27 जुलाई को वह किसी काम से जैन चौकी गया था। वहां से पत्नी के साथ गाड़ी में लौटते समय आरोपियों ने उसकी गाड़ी के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर रास्ता रोक लिया। इसके बाद गाड़ी के शीशे तोड़कर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की नीयत से मारपीट की।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग भी किया। शिकायत के आधार पर थाना शहर भिवानी पुलिस ने संबंधित धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में कार्रवाई करते हुए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भिवानी महेश कुमार ने 14 सितंबर को आशीष को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी आशीष वारदात के दिन अन्य आरोपियों के साथ घटना में शामिल था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद किया है। मामले में पुलिस नौ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें