फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैणी-भैरो रोड से बाइक लूटकर बदमाशों ने राजकुमार पर किया था जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बडेसरा में पूर्व सरपंच पवन की हत्या मामले में मुख्य गवाह राजकुमार पर गोली चलाने से ठीक 15 मिनट पहले पांचों बदमाशों ने एक राहगीर से बाइक लूटी थी। इसी लूटी हुई बाइक पर बदमाश राजकुमार की हत्या करने आए थे। राजकुमार पर गोलियां बरसाने के बाद उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। यह बाइक गांव के ही एक व्यक्ति की थी, जो अपने बेटे के साथ नलकूप पर पानी भरने के लिए गया था।
विज्ञापन

राजकुमार पर गोलियां बरसा जानलेवा हमले के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने 16 नामजद सहित पांच अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मुख्य गवाह पर गोली बरसाने के बाद गांव में भी तनाव बना हुआ है। गांव में स्थिति पर नियंत्रण के लिए चार पुलिस राइडर व पुलिस तैनात हैं।
गांव बड़ेसरा में शनिवार शाम सवा छह बजे 45 वर्षीय राजकुमार खेत से घर लौटा था कि इसी दौरान सुरक्षाकर्मी भी उसके साथ थे। दो बाइकों पर पांच बदमाश आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, इसी बीच राजकुमार ने अपनी जान बचाई। लेकिन उसके पेट में गोली लगी और कोहनी व पांव में भी छर्रे लगे। फिलहाल राजकुमार का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल राजकुमार के बयान दर्ज कर बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पक्ष के 16 नामजद लोगों सहित पांच अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वारदात के बाद देर रात को थाने पहुंचे एसपी
मुख्य गवाह पर हमले की वारदात के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए शनिवार देर रात को पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह बवानीखेड़ा पुलिस थाना पहुंचे। एसपी ने पूरे प्रकरण में संज्ञान लिया और इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी कदम उठाने के लिए भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
चाकू और पिस्तौल दिखाकर सोमबीर से लूटी थी बाइक
गांव बडेसरा निवासी सोमबीर से जब बदमाशों ने बाइक लूटी तो वह भैणी भैरो रोड पर शाम छह बजे नलकूप से पानी लेने के लिए गया था। उसका बेटा हर्ष भी उसके साथ था। जब वह कैनी भरकर बाइक पर रख रहा था तो वहां एक बाइक पर पांच बदमाश आए। एक ने उस पर चाकू तान दिया तो दूसरे ने पिस्तौल। वे बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। सोमबीर ने इस वारदात की शिकायत तुरंत 100 नंबर पर दी थी।
इन पर दर्ज हुआ केस
मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले में आरोपी गांव बड़ेसरा निवासी आनंद उर्फ बबलू, उसके भाई लहणा, आनंद के बेटे अंकित, अमन, सुदेश, कृष्ण, महेंद्र, भूप सिंह पटवारी, संदीप, प्रदीप, भूप सिंह, मूर्ति देवी, जगबीर, अजीत, राजेश उर्फ राजा, अजीत उर्फ वालिया सहित पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
आरोपियों की तलाश में जुटीं टीमें
दोनों सीआईए की टीमों सहित कुल पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। फिर भी एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी भिवानी।
16 नामजद के खिलाफ केस
हत्या मामले में मुख्य गवाह राजकुमार पर जानलेवा हमला करने वाले पांचों बदमाशों ने कुछ देर पहले ही बाइक लूट की वारदात की थी। लूटी गई बाइक को बदमाश राजकुमार पर फायरिंग के दौरान मौके पर छोड़ गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास में 16 नामजद व पांच अन्य पर केस दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हैं।
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें