फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सरदारा हत्या मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 18 Sep 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वानी। पुलिस ने गढ़वा खरकड़ी निवासी सरदारा की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गढ़वा निवासी दीपक के रूप में हुई है। आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में प्रयोग किया गया एक डंडा बरामद किया है। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

सिवानी पुलिस थाना में गांव गढ़वा खरकड़ी निवासी राजकुमार ने शिकायत दी कि वह गत एक जुलाई को अपनी पत्नी और पिता सरदारा के साथ खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान राहुल कुछ व्यक्तियों के साथ खेत में आया। उन्होंने उसके पिता पर डंडो व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। इस मारपीट में घायल उसके पिता ने उपचार के दौरान पीजीआई रोहतक में अपना दम तोड़ दिया। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई प्रेम ने आरोपी को गढ़वा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने रंजिश के चलते सरदारा पर हमला किया था। हमला करने के दिन से कुछ दिन पहले राजकुमार की मां के साथ झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उन्होंने सरदारा पर हमला किया। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें