फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाई की हत्या का आरोपी तीन माह बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस ने अपने ही भाई की हत्या के मामले में लगभग तीन माह से फरार आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दीपक सिंह गांव खरक खुर्द, जिला भिवानी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डायल-112 इंचार्ज रमेश ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को उन्हें गांव खरक कलां से एक कॉल प्राप्त हुई थी। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दो सगे भाई आर्यन और दीपक के बीच झगड़ा हो रहा था। झगड़े के दौरान दीपक ने अपने भाई आर्यन को जमीन पर गिरा दिया। उसने आर्यन की छाती पर कई बार वार किए जिससे आर्यन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया था।
शनिवार को पुलिस चौकी खरक कलां से जांच अधिकारी धर्म सिंह ने आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार किया। दीपक सिंह हत्या के इस मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें