फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सिवानी में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल की टीम ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के आरोपी मोहित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वार्ड नंबर चार, सिवानी का निवासी है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के सहायक उप निरीक्षक कश्मीर गश्त पड़ताल ड्यूटी के दौरान गांव मोहिला में मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली कि सिवानी ईशरवाल रोड पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ खड़ा है। रेड के दौरान आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार आरोपी मोहित पर थाना सिवानी में लड़ाई-झगड़ा और शस्त्र अधिनियम के तहत पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में मोहित ने बताया कि उसने यह अवैध हथियार बड़वा निवासी नरेंद्र से लिया गया था। पुलिस ने अवैध हथियार देने के मामले में दूसरे आरोपी नरेंद्र निवासी बड़वा को 28 नवंबर को गिरफ्तार किया था। नरेंद्र पर लड़ाई-झगड़ा, हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सिवानी में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें