फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहल के चहुंमुखी विकास के लिए 88 करोड़ रुपये मंजूर : कृषि मंत्री

Mon, 21 Aug 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी: भूमि पूजन कर सब्जी मंडी के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते कृ​षिमंत्री जेपी दलाल व अन्य।
विज्ञापन
बहल(भिवानी)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बहल को एक उत्कृष्ट शहर के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए 88 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसमें सीवरेज और पेयजल व अन्य समस्त सुविधाएं होंगी। बहल की सड़कों पर डिवाइडर और विक्टोरिया लाइट लगवाई जाएंगी। नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कृषि मंत्री रविवार को पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सब्जी मंडी के निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मार्केटिंग बोर्ड द्वारा करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से 22 सड़क मार्गों का नवनिर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने तीरंदाजी वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता गांव नलोई की बेटी एकता रानी को दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कृषि मंत्री ने गांव ओबरा, बुढेड़ा, बीठन, लाडावास, सिंघानी, पहाड़ी और लोहारू का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। कृषि मंत्री ने कहा कि बहल के हर घर में नल से जल के लिए 53 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इसके अलावा 35 करोड़ रुपये सीवरेज व्यवस्था के लिए मंजूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांव गरवा में 100 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत का सबसे बड़ा मछली पालन अनुसंधान केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव सलेमपुर में 10 करोड़ रुपये की लागत से वीटा का प्लांट स्थापित किया जाएगा और इसका फायदा दुग्ध उत्पादक किसानों को होगा। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की बिजली, पानी, गली निर्माण से संबंधित समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
इस मौके पर कृषि मंत्री ने पौधरोपण किया और पौधों की देखभाल के लिए कहा। कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही लोहारू हल्के में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं लोगों से रूबरू होंगे। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, नायब तहसीलदार गौरव, एक्सईएन अजय राठी, डीएम ईओ श्यामसुंदर गुप्ता, एसडीओ परविंदर सिंह, जेई गगनदीप व गौरव, मंडल अध्यक्ष विजय पूनिया, बहल के सरपंच साधूराम पनिहार, पंचायत समिति चेयरमैन विजय फोगाट, पूर्व चेयरमैन सुशील केडिया, गजानंद अग्रवाल, सैलीराम कादयान, सोनू मीठी मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन संपर्क मार्गों का होगा शीघ्र निर्माण : दलाल
कृषि मंत्री ने कहा कि गांव मीठी से सूरपुरा खुर्द, बैरान से कासनी कला, सूरपुरा से मंढोली खुर्द, सिवाच से मीठी, गरवा से पासवान, हरियावास से कासनी कला, बूढ़ेड़ा से बिठन मनफरा रोड, शहरियारपुर से देवराला, सुरपुरा से गोकलपुरा, बहल से बालान, बहस से भोजान, पात वान से गागड़वास, कुडल से द्वारका, कड़ल से भुंगला, कुड़ल से इंडीवाली, लीलस से सिवानी, बड़दू पूर्ण से बिजलानावास, कुडलवास से सिरसली, धूलकोट से तलवंडी, कुड़ल से ढाणी लक्ष्मण, बड़वा से रुपाणा, कालोद से गढ़वा संपर्क मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। इन संपर्क मार्गों के लिए टेंडर हो गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें