फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Sep 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना तोशाम पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी नरेंद्र सिंह उर्फ कालिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव खरखड़ी माखवान हाल, निवासी तोशाम का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनुज निवासी गांव दिनोद ने पुलिस को बताया कि पांच मई की शाम उनके पिता भगवान सिंह खरखड़ी गए थे। रात को उनके चाचा के पास भगवान सिंह का फोन आया जिसमें उन्होंने बताया कि वे नरेंद्र सिंह उर्फ कालिया के खेत पर हैं। सूचना मिलने के बाद परिवारजन तुरंत नरेंद्र के खेत पर पहुंचे। वहां भगवान सिंह ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिवारजन डायल 112 की सहायता से भगवान सिंह को सामान्य अस्पताल तोशाम लेकर आए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। शनिवार को थाना तोशाम के सहायक उप निरीक्षक अमरजीत सिंह ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें