भिवानी। सीआईए प्रथम की टीम ने रोहतक रोड पर स्थित रिसोर्ट में शादी के दौरान बैग चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
भिवानी निवासी राजकुमार ने थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने रोहतक रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट को अपने बेटे की शादी के लिए बुक किया था। 18 नवंबर को शादी के दौरान रात के समय चोर कुर्सी पर रखा रुपयों से भरा बैग चोरी करके ले गया था।
इसी मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को सीआईए प्रथम के मुख्य सिपाही सुमेर सिंह ने शादी के दौरान रिजॉर्ट से बैग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर पहले भी अलग-अलग राज्यों में चोरी के मामले दर्ज है।