फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। स्पेशल स्टाफ ईशरवाल ने वीरवार को गांव जमालपुर से बाइक चुराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। आरोपी कृष्ण गांव किरावड़ जिला भिवानी का निवासी है। उसने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच के अनुसार मक्खन निवासी गांव जमालपुर ने थाना बवानीखेड़ा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 जून की शाम उसने अपनी बाइक मकान के सामने खड़ी की थी जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
स्पेशल स्टाफ ईशरवाल के मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


गैस सिलिंडर चुराने का आरोपी गिरफ्तार
बवानीखेड़ा। घर से गैस सिलिंडर चुराने के मामले में 17 जून को बवानीखेड़ा पुलिस थाने के मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम ने जिला कारागार भिवानी के सामने से आरोपी रोबिन निवासी पालुवास, हाल निवासी कमल कॉलोनी भिवानी को गिरफ्तार कर लिया।
विक्रम निवासी गांव जाटू लोहारी ने बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 मई को वह किसी कार्य से गांव के बस स्टैंड गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने पाया कि अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा चोरी किया गया गैस सिलिंडर बरामद किया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें