बवानीखेड़ा। खेत में काम कर रही महिला से सोने की बालियां लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी छोटू उर्फ अनिल निवासी दुर्जनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
थाना बवानीखेड़ा के जांच अधिकारी नीर कुमार ने बताया कि मामले में बवानीखेड़ा निवासी सूरत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी।
रिमांड के दौरान बाइक और सोने की बालियां बरामद
सूरत सिंह ने शिकायत में बताया था कि आठ सितंबर को उसकी मौसी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसकी मौसी के कानों से सोने की बालियां लूटकर भाग गया। शिकायत के आधार पर थाना बवानीखेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई बाइक और लूटी गई एक जोड़ी सोने की बालियां बरामद की गईं। आरोपी छोटू उर्फ अनिल को शनिवार को दोबारा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए।