फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दवा विक्रेता से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस। 
विज्ञापन
भिवानी। दवा विक्रेता से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत आरोपी साहिल निवासी वीरवान पाना, जैन चौक भिवानी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत फरार चल रहे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत चौकी दिनोद गेट के इंचार्ज उप निरीक्षक दशरथ सिंह की टीम ने दवा विक्रेता से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार भिवानी निवासी एक दवा विक्रेता ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 13 नवंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य बताते हुए उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अब आरोपी से गिरोह के नेटवर्क और रंगदारी मांगने की साजिश को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें