फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नौकरी का झांसा दे 10 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू पुलिस ने नेशनल हेल्थ मिशन विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलवाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुखबीर को बुधवार को गिरफ्तार किया। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अशोक नामक युवक ने लोहारू पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुखबीर और उसके साथी ने नौकरी का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने उसे ज्वाइनिंग लेटर भी थमाया, लेकिन बाद में लेटर फर्जी निकला। पुलिस ने मामले में आरोपी सुखबीर निवासी हरदोई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें