तोशाम। घर में घुसकर चोरी की वारदात के मामले में पुलिस चौकी कैरू की टीम ने रविवार को देवराला के शिव चौक से आरोपी अक्षय निवासी देवराला को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसके दौरान उससे 42,200 रुपये बरामद किए गए।
विक्रम निवासी देवराला ने थाना तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च की सुबह वह परिवार सहित गुरुग्राम गया हुआ था। इसी दौरान फोन पर घर के अंदर के दरवाजे खुले होने की सूचना मिली। घर पहुंचने पर दोनों कमरों के ताले टूटे मिले और आभूषण व नकदी चोरी मिली।
शिकायत के आधार पर थाना तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस चौकी कैरू के जांच अधिकारी धर्मदेव ने आरोपी अक्षय को गिरफ्तार किया। रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को मंगलवार को फिर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की रकम में से 42,200 रुपये बरामद किए गए।