फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में बुजुर्ग महिला से मारपीट कर आभूषण लूटने का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा-तोशाम रोड स्थित खेत में मंगलवार दोपहर बाद काम कर रही 70 वर्षीय महिला से मारपीट कर सोने के आभूषण लूटने का आरोप है। शिकायत मिलने पर बुधवार को एसपी मयंक मिश्रा ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों व खेत के पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा वार्ड नंबर 15 निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मौसी सावित्री खेत में काम करने गई थी। शाम करीब पांच बजे खेत के पड़ोसी ने सूचना दी कि सावित्री की तबीयत खराब है और वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। पड़ोसी उसे घर लेकर आया। परिजनों ने देखा कि सावित्री के कानों की सोने की बालियां और नाक की सोने की तिल्ली गायब थी।
शिकायत के अनुसार महिला ने बताया कि खेत में चार युवक आए थे और उसके साथ मारपीट कर आभूषण लेकर भाग गए। तबीयत बिगड़ने पर उसे बवानीखेड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से भिवानी रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उपचार के लिए सावित्री को हिसार के निजी अस्पताल ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी दलीप सिंह, थाना प्रभारी सुरेश कुमार सहित पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने परिजनों और खेत के पड़ोसियों से वारदात के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में चार पुलिस टीमें लगाईं
पुलिस ने लूट की धाराओं सहित प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि एसपी मयंक मिश्रा के निर्देश पर सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, साइबर टीम और थाना बवानीखेड़ा की टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें