फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग चालू करने के बहाने खाते से उड़ाए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक का फास्टैग चालू कराने का झांसा देकर उससे उसका बैंक अकाउंट और फिर उससे रजिस्टर्ड फोन नंबर पूछा। इसके बाद उस युवक के अकाउंट से दो बार में 25 हजार रुपये की नकदी निकाली गई। पीड़ित युवक ने पहले बैंक पहुंचकर मामले की पड़ताल की और इसके बाद शिकायत सदर पुलिस थाने में दी। जिस पर पुलिस ने आनलाइन नकदी निकासी व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव उमरावत निवासी सुखदर्शन ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी को उसके पास एक नंबर से कॉल आई। उस पर बोलने वाले ने उसका फास्टैग चालू करने की बात कही। इसके लिए उसने सुखदर्शन से उसका बैंक अकाउंटर नंबर और इस खाते से रजिस्टर्ड फोन नंबर की जानकारी जुटाई। इसके बाद सुखदर्शन के बैंक खाता से 28 जनवरी की शाम को पांच हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज फोन पर आया। इसी दौरान करीब दो घंटे बाद फिर से उसके बैंक खाता से 20 हजार रुपये की नकदी निकासी का दूसरा मैसेज आया। उसने अगले दिन बैंक शाखा पहुंचकर मामले की पड़ताल की तो उसके बैंक खाता से 25 हजार रुपये की नकदी धोखाधड़ी से निकाली जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें