फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़क हादसों में सात लोग घायल, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पतराम गेट क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय दिनेश की चूड़ी कंगन की दुकान है। सोमवार सुबह करीब दस बजे वह अपनेे भाई दिनेश के साथ बाइक पर रोहतक जा रहा था। जब वो रामगंज मोहल्ला पहुंचे तो अचानक ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो दोनों बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे में उनके हाथ, पांव व कमर में गंभीर चोटें आई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
दूसरा हादसा कस्बा ढिगावा का है। गांव सादलपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि उसका दोस्त 20 वर्षीय नीरज लोहारू साइड में एक शादी समारोह में गया हुआ था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपनी बाइक पर घर लौट रहा था जब वो कस्बा ढिगावा पहुंचा तो अचानक ही सड़क हादसे में वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, परिजनों ने उसे हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन

वही तीसरा हादसा गांव हालुवास के नजदीक का है। जिसमें मंगलवार अल सुबह सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस में आपातकालीन विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
वही एक अन्य हादसा मुंढाल का नजदीक का है। जिसमें बडेसरा निवासी साधुराम, योगिता और पूनम घायल है। हादसे में घायलों को जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सभी मामलों की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें