फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने की भिड़ंत के बाद पलटी दो गाड़ियां, एक रेफर

Sat, 02 Jul 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर गांव बिरही कलां और अटेला के बीच शुक्रवार शाम दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस का सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। चिंताजनक हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
विज्ञापन


गांव डालनवास निवासी दिल्ली पुलिस का सिपाही करतार सिंह अपनी कार में सवार होकर बारड़ा से दादरी की तरफ आ रहा था। अभी वह गांव अटेला से निकलकर बिरही कलां के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान सामने से एक वाहन को ओवरटेक कर आ रही एक गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सिपाही करतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद दूसरी गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें