फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: जन्मदिन पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा, दो युवकों की मौत; पलटा खाकर तीन पेड़ो से टकराई गाड़ी

Fri, 13 Dec 2024 11:46 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के देवराला गांव की साइड से चारों युवक जन्मदिन पार्टी से डीजे बजाकर आ रहे थे। सुंगरपुर नहर के मोड पर गाड़ी अनियंत्रित होकर एक साथ तीन कीकर के पेड़ों में जा लगी। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में वीरवार करीब दस बजे गांव सुंगरपुर से खारियावास मार्ग पर नहर के समीप एक डीजे लगी पिकअप गाड़ी कीकरों के पेड़ से जा टकराई। इस सड़क हादसे में गांव संडवा निवासी सोमबीर और ढिलू उर्फ सुनील नामक दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया वहीं तोशाम पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में दाेनों शवों का शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गांव संडवा निवासी अपनी डीजे लगी पिकअप गाड़ी में संडवा निवासी सोमबीर की जन्म दिवस की पार्टी से गांव खारियावास की तरफ वीरवार देर रात दस बजे जा रहा था। अचानक ही उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे करीब तीन पेड़ों से उनकी टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गांव संडवा निवासी सोमबीर और ढिलू उर्फ सुनील की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तोशाम पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर जिला नागरिक अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करा इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की वहीं दोनों घायलों का भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें