फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एकेडमिक ऑडिट टीम ने निरीक्षण कर जांचा चौधरी बंसीलाल कॉलेज का शैक्षणिक सुविधाओं और रिकाॅर्ड

Fri, 12 Jul 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू के चौ. बंसीलाल कॉलेज में मौजूद एकेडमिक ऑडिट टीम, कालेज स्टाफ व विद्यार्थी। 
विज्ञापन
लोहारू। वीरवार को एकेडमिक ऑडिट टीम ने चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय का दौरा कर महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और रिकाॅर्ड का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए टीम के सदस्यों ने स्टाफ के सदस्यों के साथ परिसर में पौधरोपण कर वन महोत्सव भी मनाया।
विज्ञापन


टीम में शामिल एकेडमिक ऑडिट प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार और आदर्श महिला महाविद्यालय भिवानी की प्राचार्या डॉ. अलका मित्तल का कालेज परिसर में प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह और आंतरिक गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रकोष्ठ इंचार्ज अनिरुद्ध पूनिया ने स्वागत किया। एकेडमिक ऑडिट टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से संबंधित रिकॉर्ड का अवलोकन किया और सभी विभागों, प्रकोष्ठों और विभिन्न क्लबों की वार्षिक गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों, लैब, पुस्तकालय, सेमिनार हॉल, रीडिंग हॉल सहित कॉलेज परिसर का दौरा करते हुए शैक्षणिक स्तर पर स्टाफ के सदस्यों के साथ चर्चा की। इसके अलावा काॅलेज परिसर में मनाए गए वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत उच्चतर शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा और चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के एनएसएस संयोजक प्रो. सुरेश मलिक के मुख्य आतिथ्य में वन महोत्सव मनाया गया और कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। इस मौके पर एनसीसी संयोजक रमेश कुमार, एनएसएस संयोजक डॉ. सीमा व सह संयोजक दिनेश कुमार एवं मंजू शेखावत, डॉ. अजय वशिष्ठ, डॉ. अंजू, संगम, सुनील, मंजीत, डॉ. सीमा, अजय कुमार, डॉ. वीरेंद्र, डॉ. संदीप भारद्वाज और विनोद कुमार मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें