भिवानी पहुंचे इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन के बाद कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी दो साल में खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुलाम नबी आजाद को सीएम बनाने का लालच देकर कांग्रेस छुड़वाई है। इसी प्रकार भूपेंद्र हुड्डा भी सीएम बनने के लालच में कांग्रेस छोड़ेंगे।
बता दें कि इनेलो के संस्थापक रहे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. देवीलाल की जयंती इस बार 25 सितंबर को फतेहाबाद में मनाई जा रही है, जिसका निमंत्रण देने इनेलो नेता अभय चौटाला जाट धर्मशाला में पहुंचे थे। मीडिया से मुखातिब होते हुए अभय सिंह चौटाला ने बताया कि एक समय था, जब कहते थे कि कांग्रेस 100 साल राज करेगी, तब देवीलाल ने 1987 में तीसरे मोर्चे का गठन कर कांग्रेस को दो साल में सत्ता से बेदखल किया था।
यह भी पढ़ें: Fatehabad Accident: रोडवेज बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूल जा रही महिला गेस्ट टीचर की मौत
अब फिर तीसरे मोर्चे का गठन हो रहा है। जिसमें देश भर के नेता शामिल होकर चौ. देवीलाल की जयंती पर भाजपा को दो साल में सत्ता से बेदखल करने का प्रण लेंगे। अभय चौटाला ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा में फ्री हैंड करने पर कहा कि हुड्डा को जितनी मजबूती मिलेगी, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी। क्योंकि फ्री हैंड होते ही हुड्डा गुलाम नबी आजाद की गोद में बैठ गए।
यह भी पढ़ें: Haryana: रजिस्ट्री घोटाले के 800 आरोपियों को मिलेगी माफी, सरकार चेतावनी देकर छोड़ने के मूड में
केजरीवाल के हिसार आगमन व मेक इंडिया नंबर वन अभियान को लेकर अभय चौटाला ने चुटकी ली और कहा कि केजरीवाल मोदी की तरह नारे देते हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गौरा, डॉ. मनजीत ढुल, सुनील लांबा, नरेंद्रराज गागड़वास, संजय श्योराण, जितेंद्र मिनी गौरीपुर, इंदु परमार, डीना ढुल, नीलम देवी, अनिता चावला, दिलबाग चेयरमैन, अशोक ढ़ाणीमाहु, अनिल नेहरा, भूप सिंह बैराण, आनंद सांगवान, अनिल काठपालिया, अमित आलमपुर, जयंतनाथ, सूरजभान घणघस, पूर्व नप चेयरमैन मदन वर्मा, मुख्तयार नाई, कुलवंत कोंटिया मौजूद रहे।